आँख में नमी है मेरे
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आँख में नमी है मेरे, मन क्यो भरा हुआ..!
चंचल मन मेरा, आज क्यो ठहरा हुआ..!!
देहरी पर बैठ ढलती गोधूलि देख यही सोचती..!
कब चाँद की तरह, हयात में होगी चांदनी..!!
आँख में नमी है मेरे, मन क्यो भरा हुआ..!
रात मीठे ख्वाब देखती, आँख खुलते टूटती..!
जैसे कपड़े सिलती हूँ, रोज मैं उधेड़ती..!!
आँख में नमी है मेरे,मन क्यो भरा हुआ..!
कोई पूछे हाल मेरा सब माकूल ही बताती हूँ..!
दर्द पर मुस्कान का अपने,
मरहम मैं लगाती हूँ..!!
आँख में नमी है मेरे, मन क्यो भरा हुआ..!
उड़ जाऊँ कहीं दूर गगन मैं,
इस केज को तोड़कर..!
पर तो लगे हैं मेरे, मन क्यो डरा हुआ..!!
आँख में नमी है मेरे मन क्यो भरा हुआ..!
मन मेरा सरिता के जैसा कहीं नही ठहरता..!
लाख सृजन करो बांध का,
तोड़ कर बह जाएगा..!!
आँख में नमी है मेरे, मन क्यो डरा हुआ..!
चंचल मन मेरा, आज क्यो ठहरा हुआ..!!
स्वरचित और मौलिक अप्रकाशित
सरिता श्रीवास्तव ‘सृजन’
अनूपपुर मध्यप्रदेश




