शाहजहांपुर

बाइक से अचानक गिरी महिला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुरगवा के निकट बाइक से गिरकर घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना हजरतपुर के लावारी गांव की महिला इरम शुक्रवार को बाइक से उस समय गिर गई, जब वह थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव बेहजा से अपने रिश्तेदारी से किसी रिश्तेदार के साथ वापस घर लौट रही थी। महिला के देवर की शादी तय हुई थी। किसी काम से गई महिला घर लौटते समय गांव गुरगवा के पास मोटरसाइकिल से गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय ही घायल महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button