गोंडा

अचानक लगी आग, तीन लोग घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

परसपुर (गोण्डा)। थाना क्षेत् परसपुर में प्राप्ति जानकारी के अनुसार गांव में तेल पूजन के दौरान घर में खाना बनाते वक़्त अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर को आग की लपटों ने अपने आगोश में ले लिया। जहां घर में रखे रसोई गैस का एक सिलेंडर धमाके के साथ फटा, जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया। घर के करीब छप्पर भी जलने लगे।

इसी बीच घर के दो सदस्य व दूल्हा लल्लू भी आग की चपेट में आकर झुलसने लगा, जिसे किसी तरह से बचाकर बाहर निकाला गया और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में भर्ती कराया गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मंगलवार को राम सहाय के लड़के लल्लू की शादी थी। खाना बनाते समय घर में आग लग गई। जिसके कारण रामकिशन का भी छप्पर जलने लगा। घर में रखे एक रसोई गैस सिलेंडर जो धमाके के साथ फट गया। जिसके कारण दो महिलाएं और दूल्हा लल्लू भी गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button