अलीगढ़

जानलेवा हमले में फरार आरोपित दबोचा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़। बिसारा निवासी कविता देवी पत्नी धर्मेन्द्र सिंह ने 27 मार्च को गांव निवासी चन्द्रपाल, जुगेन्द्र सिंह, राजकुमार, प्रवीन, रवि, बच्चू व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 147,148, 149, 452, 307, 323, 354, 504, 506 के तहत कोतवाली खैर में अभियोग दर्ज कराया था। मामले में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने तौमर ने संग्रामपुर गांव के निकट से जानलेवा हमले के आरोपित राजकुमार उर्फ भोलू पुत्र बच्चू सिंह निवासी बिसारा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताते चलें जानलेवा हमले के मुकदमे की विवेचना कोतवाली के एसएसआई योगेंद्र कुमार कर रहे थे एंव नामदर्जो अभियुक्त की तलाश के लिए कई बार जगह-जगह उन्होंने दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिली। मुखबीर की सूचना पर उन्होंने क्षेत्र के संग्रामपुर गांव से एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपियों के द्वारा छुट्टी पर आए उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही पर जानलेवा हमला किया था। सिपाही अपने गांव बिसारा छुट्टी पर आया था। तभी आरोपियों से नाली के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने सिपाही के परिवार को व सिपाही के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए घटना की थी। वकौल इंस्पेक्टर खैर प्रदीप कुमार अन्य आरोपितों को भी तलाश किया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button