कला-साहित्य
“योग ध्यान का आधार है”
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
योग ध्यान का आधार है।
योग ,रोगों का उपचार है।
योग तनमन का आहार है।
योग , से आती निखार है।
योग से आत्म नियंत्रण है।
योग आत्म अनुशासन है।
योग शांति का प्रबंधन है।
योग से आत्म संतुलन है।
योग से रक्त परिसंचरण है।
योग तनमन का संरक्षण है
योग लाती लचीलापन है।
योग पुष्ट करती तनमन है।
योग बढ़ाती बुद्धि ज्ञान है।
योग से ईश्वर का ध्यान है।
योग आत्मिक अनुष्ठान है।
योग बीमारी का निदान है।
रचनाकार;-
अशोक पटेल “आशु”
तुस्मा, शिवरीनारायण (छ ग)




