करो अब चिंतन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आ जाती है वह दबे पांव
मन जब उदास होता है
वह बन जाती है मरहम
मन कुछ शांत होता है।
आ जाती है वह कर शोर
जब मन जब खुश होता है
देती है खुशी का साथ
मन और खुश हो जाता है।
मर मिटे जब वीर अनेक
भारत माता की खातिर
आ जाती है लेकर तिरंगा
मन तिरंगे में रंग जाता है।
न्याय -अन्याय रखे भान
मानवता का त्रास होता है
बढ़ाती है यह आत्मविश्वास
जब भी मन द्रवित होता है।
देती है सबको सम्बल
नहीं होलिका सा कंबल
न रखती रावण सा कपट
दृण प्रेम मन में होता है।
आती है यह झूम झूमकर
कुंज खेत खेत मुस्कुराता है
प्रकृति प्रेम को जोड़कर
प्रकृतिमय जीवन होता है।
देती है यह कितने संदेश
बचाओ है यह अपना देश
कहती है चीख चीख कर
तिरंगा हाथ सुखद होता है।
सब रिश्तों का मान बढ़ाना
कितने रिश्तो का रखे रूप
मन में आती जब कड़वाहट
आ जाती है वह मिश्री लेकर।
जोड़ रखा है इसने इतिहास
उन चमकते सभी सितारों का
सहकार दर्द अपने जीवन में
दिव्य आरती को उतारा है।
चुपचाप कह जाती है यह
मैं कविता हूं पढ़कर तुम
करो कुछ तो अब चिंतन
कभी तो बदलाव आता है।
पूनम पाठक बदायूँ



