कला-साहित्य

बेसुध बचपन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

देखो लट्टू घूम रहा है
बेसुध होकर झूम रहा है
डोरी से इसे लपेटा होगा
झटका इसे भी लगा होगा
जोर-जोर से नाच रहा है
बिन रूके यह भाग रहा है
चोट इसे भी लगी होगी
दर्द इसे भी हुआ होगा
क्यों यह सब भूल गया है
बेसुध होकर झूम रहा है
एक तरफ यह बच्चा देखो
इसे खेल में मस्त देखो
देखो यह नाच रहा है
देखो यह घूम रहा है
गोल गोल गोल गोल
सब भूल भूल भूल भूल
मां बापू चिल्ला रहे हैं
देख देख हर्षा रहे हैं
देखो कैसा यह बचपन है
न चिंता न कोई गम है

पूनम पाठक बदायूँ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button