कला-साहित्य

॥ चन्दन ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मैं शीतलदाता चन्दन हूँ

ललाट पे टीका का बन्दन हूँ

देवों के सर पे सज जाता हूँ

फिर भी नहीं इठलाता हूँ

मैं चन्दन हूँ मैं चन्दन हूँ

मलयागिरी पर पलता हूँ

देश विदेश भ्रमर करता हूँ

बच्चों की पालना बन झूलाता हूँ

फिर भी नहीं इठलाता हूँ

मैं चन्दन हूँ मैं चन्दन हूँ

विषधर को ठंडक पहूँचाता हूँ

सर्पों का शयनगार बन जाता हूँ

शव के साथ जल जाता हूँ

फिर भी नहीं झ्ठलाता हूँ

मैं चन्दन हूँ मैं चन्दन हूँ

शादी विवाह में आता हूँ

दुल्हे की तिलक सज जाता हूँ

पंडित के ललाट को जगाता हूँ

फिर भी नही इठलाता हूँ

मैं चन्दन हूँ मैं चन्दन हूँ

जब तस्कर का शिकार बन जाता हूँ

विदेशी बाजार चोरी से पहुँच जाता हूँ

पलगं बन बिस्तर बन जाता हूँ

फिर भी नहीं इठलाता हूँ

मैं चन्दन हूँ मैं चन्दन हूँ

किसी की व्यापार बन जाता हूँ

रोजी रोटी का इंतजाम कर देता हूँ

रसोई घर का भी इन्धन बन आता हूँ

फिर भी नहीं झ्ठलाता हूँ

मैं चन्दन हूँ मैं चन्दन हूँ।

उदय किशोर साह

मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार

9546115088

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button