फतेहपुर

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाडपुर में सोमवार की शाम सीलेप डालने वाली मिक्सर मशीन ठीक करते समय एचटी  लाइन की चपेट में आ कर 25 वर्षीय मिक्शर मशीन आपरेटर की मौके पर ही मौत हो गयी।जानकारी के अनुसारपहाडपुर गांव निवासी शिवमंगल का पुत्र मुकेश जो सिलेप डालने वाली मिक्शर मशीन आपरेटर था सोमवार की शाम मशीन में चढकर कुछ काम कर रहा था इसी बीच उपर से गयी एचटी लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button