कला-साहित्य

एक बचपन ऐसा भी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एक प्यारी सी बच्ची होठों पर मुस्कान लिए.. !

बीन रही थी रद्दी के ढेर में कुछ पुरानी पुस्तकें..!!

पुस्तक देख उसकी आँखों में ऐसे चमक उठने लगी..!

जैसे काले घने बादल में, चमक रही हो बिजली..!!

एक प्यारी सी बच्ची होठों पर मुस्कान लिए.. !

यूं तो वो गोरी बच्ची थी, धूप से थोड़ी जली हुई थी..!

चप्पल नही था पैर में उसके, फ्रॉक थोड़ी फटी हुई थी..!!

किताबों के पन्नों को वो जल्दी जल्दी पलट रही थी..!

ऐसा लग रहा था मानो, कोई तितली फ़ूलों का रस चख रही थी..!!

एक प्यारी सी बच्ची होठों पर मुस्कान लिए… !

एक हाथ में पुस्तक उसके, दूजे हाथ में रद्दी की बोरी थी..!

पढ़ने की लालसा थी उसमें, पर शायद कोई मजबूरी थी..!!

बड़े प्यार से मैं उसे कोनें बैठे निहार रही थी..!

तभी अचानक तेज स्वर में, बच्ची ये पुकार उठी थी..

रद्दी वाली… !!

एक प्यारी सी बच्ची होठों पर मुस्कान लिए.. !!

स्वरचित और मौलिक  अप्रकाशिक कविता

सरिता श्रीवास्तव ‘सृजन’ 

अनूपपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button