कला-साहित्य

रिश्ते

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कुछ हँस के बोल दिया करो,

कुछ हँस के टाल दिया करो,

यूँ तो बहुतपरेशानियां है ,

तुमको भी मुझको भी,

मगर कुछ फैंसले वक्त पे डाल दियाकरो,

न जाने कल कोई

हंसाने वाला मिले न मिले

इसलिये आज ही  हसरत

निकाल लिया करो ,

हमेशा समझौता करना सीखिए..

क्योंकि थोड़ा सा  झुक जाना

किसी रिश्ते को हमेशा के लिए

तोड़ देने से बहुत बेहतर है ।।।

किसी के साथ हँसते-हँसते

उतने ही हक से रूठनाभीआनाचाहिए

अपनो की आँख का पानी धीरे से

पोंछना भी आना चाहिए  रिश्तेदारऔर

दोस्ती में कैसा मान अपमान ,

बस अपनों के  दिल मे रहना

आना चाहिए…

डा.मधु आंधीवाल

अलीगढ़

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button