थानाध्यक्ष का प्रकृति से प्रेम की सराहना क्षेत्र में हो रहा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो / भरौली,बलिया। बलिया और बिहार बॉर्डर से सटे जनपद गाजीपुर का भावर कोल थाना इस समय क्षेत्र में नवागत थानाध्यक्ष सतेन्द्र राय अपराध पर नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र के गांव गांव बैठके कर लोगों से पुलिस का संपर्क कर विश्वास पैदा करने के साथ साथ थाना के अंदर सुंदरीकरण से लेकर पोखरा तालाब एवं फलदार वृक्षों से सुसज्जित कराने का कवायद शुरू किया लोगों का कहना है कि बरसों पुराना थाना होते हुए ।
किसी थानाध्यक्ष ने कोई निर्माण कराने की बात नहीं सोची लेकिन इस थानाध्यक्ष ने थाने की चारदीवारी सहित दर्जनो थाना परिसर में सुविधा उपलब्ध कराई शासन की मंशा के अनुसार जाने आने वाले जनता को अपने सरल स्वभाव से समस्याओं का हल भी कराने में सफल हैं थानाध्यक्ष द्वारा पूर्ण रूप से गोकशी एवं बिहार जाने वाले शराब को बंदी करा कर पूरे क्षेत्र में चर्चा बना लिया वहीं थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय से बात करने पर उन्होंने बताया जनता का सहयोग मुझे प्राप्त और जनता ही सब कुछ करा रही है वही 101 फलदार पौधे को थाना परिसर में लगाने का कार्य चालू है और इमारती पेड़ों को भी लगाने का लक्ष्य रखा गया है।




