फतेहपुर

वर्तिका इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने शिक्षा हेतु किया लोगो को जागरूक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिंदकी/फतेहपुर। नगर के कैलाश मंदिर ललौली रोड बिंदकी, फतेहपुर में संचालित हो रहे वर्तिका इंटरनेशनल स्कूल की प्रधान अध्यापिका ने मनुष्य को जीवन में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन जितना महत्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है उससे कहीं अधिक महत्व शिक्षा का है इसलिए हमेशा यही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्व है।

शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। शिक्षा मनुष्य के जीवन में एक महत्वपूर्ण इकाई है। हमारा विद्यालय इसी प्रेरणा के स्रोत मानकर निरंतर 5 वर्षों से बिंदकी नगर क्षेत्र में कार्यरत है। यह कहते हुए प्रधान अध्यापिका ने लोगों को शिक्षा हेतु जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button