कला-साहित्य

चीरहरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

न गाज गिरी,

न धरा हिली,

न होगाअब

कोई महाभारत,

अमानवीय भीड़ के सम्मुख

उतर गया फिर

मां बहन का वसन।

मां सीता को

हर ले गया लंकेश,

करता रहा याचना ,

कर न सका छूने का

साहस मात्र लेश।

कौरवों की सभा में

द्रौपदी का हुआ चीर हरण।

क्या यह चीर हरण था

केवल द्रौपदी का?

कृपा,द्रोण,विदुर, धृतराष्ट्र का,

भीष्म पितामह की

क्रूर प्रतिज्ञा का भी

चीर हरण था हुआ।

धर्मपुत्र युधिष्ठिर,भीम अर्जुन,

नकुल,सहदेव का भी

उपहास हुआ।

दुर्योधन, दुशासन पहले से ही थे

पशुता के प्रतीक,

फिर क्यों रही राजसभा

मूक प्राणहीन।

पुतला फुकता

रावण का प्रति वर्ष,

कौरवों पर क्यों नहीं

आता रोष।

लज्जा बिकी थी नारी की

जुए की बिसात पर,

एक दांव लगा रहा था ,

एक छल से रहा था जीत।

पुरुष शौर्य का डंका

तब ही बजता,

जब नारी का सर्वस्व

भरी भीड़ में छिन जाता।

युग बदला पर नहीं बदली

मनोवृत्ति नर की,

आज भी नारी को कर निर्वस्त्र

घुमा रहा गली-गली।

अबला थी अबला है

अबला ही रहेगी नारी।

जब तक न फूटेगी

अंदर से चिंगारी।

विक्षोभ, विद्रूप, से भरी

क्लांत हृदय नारी,

कैसे कर पाओगी रक्षा

अपनी गरिमा की ।

अब आना होगा फिर से

आपको हे द्वापर के बनवारी।

बेला विरदी

1382, सेक्टर 18,

जगाधरी-हरियाणा 

8295863204

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button