बलिया
चैनराम बाबा समाधि स्थल पर आयोजित यज्ञ में भारी भीड़ उमड़ रहा है क्षेत्र भक्ति मय हुआ है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो / सहतवार (बलिया ) : अधिक मास मलमास में चैन राम बाबा के समाधि स्थल सहतवार पर नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ स्थल पर सुबह से रात तक श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं । 24 जुलाई से 1 अगस्त तक चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर चलने वाला महा विष्णु यज्ञ में भक्त जनो की भारी भीड़ लग रही है बच्चे बुजुर्ग श्रद्धालु महिलायें लगातार दिन रात यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर रहे है। दोपहर शाम को श्रद्धालु दूर दराज से आए सन्तों के प्रवचन सुन रहे हैं। शाम को वृंदावन से आए कलाकार अपने रासलीला का मंचन कर रहे हैं । वही दूर दूर से आए विद्वान प्रवचन के द्वारा अपने वाणी से अमृत वर्षा कर रहे हैं।




