कला-साहित्य

गिरता स्तर।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जमाने पर कैसे एतबार करूं,
क्या इनसे कुछ बातें करूं,
मुश्किल वक्त में क्या यह सही होगा,
अंधेरे में क्यों यह जंग होगा,
भूचाल आ गया है यहां,
अपने को सुरक्षित बचाने के लिए,
हर वक्त लोग कर रहे हैं,
सब जगह खेल यहां,
पारदर्शिता खत्म हो गया है,
नम्रता और सुचिता का नामोनिशान नहीं है,
परिवर्तन लाने की कोशिश जारी है,
सबमें बेकरारी है,
बस बड़ी- बड़ी बाते करते हैं,
मदद और समर्थन की जरूरत समझते हैं,
कौन है जो कुछ सही बातें करने का,
यहां दम-खम रखता है,
यहां तो बस अपने काम से ही,
सब मतलब रखता है।
स्तरीय बातें आज़ कहां हो रही है,
सबमें बस अपनी ही पड़ी हुई है,
गिरते स्तर पर दर्द होना स्वाभाविक है,
मजबूरियां यहां खूब है,
इससे सबलोग वाकिफ हैं।
हमें अपने अतीत को याद करते हुए,
कुछ मलहम लगाने का श्रम करना होगा,
इतिहास में अंकित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए,
आगे बढ़ने के लिए,
कुछ-कुछ करना होगा,
क्योंकि आज़ स्तरीय संवाद नहीं है सम्भव,
सबकुछ बस उलझनें पैदा करने में लगे हुए हैं,
अब लगता है कि,
मसलें को सुधारना होगा असम्भव।

डॉ० अशोक,पटना, बिहार।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button