कला-साहित्य
दिल की कुछ बाते

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अच्छा बने रहने का ढोंग करोगे,
तो आगे जिंदगी में कैसे बढोगे।
हर पथ पर सच्चाई का साथ छोड़ोगे,
तो झूठी जिंदगी कब-तक जियोगे।
जो ना मिला उस पर रोते रहोगे,
तो जो है उसकी खुशी कब मनाओगे।
निंद्रा से नहीं उठोगे,
तो मंज़िल तक-कब पहुंचोगे।
सपना नहीं देखोगे,
तो पूरा करने की जिद कर पकड़ोगे।
मस्तिष्क नहीं खोलोगे,
तो ज्ञान की प्राप्ति कैसे करोगे।
कलम नहीं उठाओगे,
तो जीना कब सीखोगे।
ईशानी मुखर्जी
रायपुर-छत्तीसगढ़




