कला-साहित्य

संभावित उम्मीदें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उसके हाथ में

थोड़े-थोड़े उलझे हुए ऊनी धागे थे ,

बराबर में बेसुध पड़ीं थी

दो सलाईयां ,

दिसंबर की इस ठहरी रात में

न जाने क्यों

वह आंकलन करने लगी

इस जाते हुए बरस का,

कहां,, कब,, क्या मिला,,

क्या-क्या छूट गया,,

सारे के सारे जोड़-घटाव

हासिल के हिसाब में उलझकर रह गए ,,

कलैंडर के कौनसे महीने में दुबकी होंगी

संभावित उम्मीदें

पता नहीं ??

……….

.………

फिर, धीरे-धीरे सुलझने लगे धागे,,

सलाईयों पर बुना जाने लगा

एक नया स्वेटर

आगामी सर्दियों के लिए !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

मेरठ, उत्तर प्रदेश 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button