सेहत

हड्डियों की कमजोरी और दांतों से खून निकलने की वजह हो सकती हैं विटामिन-के की कमी, कौन से फल खाएं?

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

विटामिन्स हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूर माने जाते हैं। कई तरह के आहारों से ये हमें कई तरह के विटामिन्स भरपूर मिल सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन अहम भूमिका निभाते है, साथ ही यह शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखते है। विटामिन में ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते है जो हड्डियों को मजबूत और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं।

विटामिन कई प्रकार के होते है। शरीर में अन्य विटामिन की तरह विटामिन के भी बहुत जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं कि विटामिन के शरीर के लिए जरूरी क्यों होता है? विटामिन K को फाइलोक्विनोन के नाम से भी जाना जाता हैं। इसका हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में होना आवश्क है क्योंकि यह ब्लड क्लॉटिंग और बोनस हेल्थ के लिए जरूरी माना जाता है। विटामिन के शरीर में फ्रैक्चर की संभावना को कम करता है। हड्डियों के साथ-साथ मसूड़ों को भी मजबूत बनाता है।

विटामिन के का कार्य

विटामिन के का मुख्य कार्य लीवर में मौजूद प्रोटीन जैसे कि प्रोथोम्बिन और फाइब्रिनोजेन का संश्लेषण करना है। जो कि रक्त थक्का जमने में सहायक होते है। यह संश्लेषित प्रोटीन रक्त में उपस्थित होते है, शरीर में चोट आदि लगने पर ये प्रोटीन प्रोथोम्बिन से थोम्बिन में परिवर्तित होकर रक्त का थक्का जमाते है। यह विटामिन शरीर में रक्त का थक्का बनाने में मदद करता है, इसी कारण इसे ब्लड क्लॉटिंग विटामिन भी कहा जाता है। क्योंकि अगर रक्त का थक्का न बने तो चोट आदि लगने पर, अत्याधिक रक्त बहने के कारण व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। शरीर में हड्डियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है,विटामिन के हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और कैल्शियम अवशोषण में भी सहायक है। बुढ़ापे में भी हड्डियों की रक्षा में सहायक होता है।

विटामिन के की कमी के लक्षण

1.हड्डियों का कमजोर होना।

2.रक्त स्नाव(खून बहना) होना।

3. दिल से जुड़ी दिक्कतें होना।

4.ब्रश के समय दांतों से या इंजेक्शन लेते समय खून निकलना।

5.नाक में से बार-बार खून निकलना।

हरी सब्जियों से मिलेगा भरपूर विटामिन-के

वैसे विटामिन के हरे पत्तेदार सब्जियों जैसे केल, ब्रोकली, पालक, बंदगोभी और लेट्स के पत्तों में भरपूर पाया जाता है। इसके अलावा कुछ फलों में भी विटामिन के भरपूर पाया जाता है।

किन-किन फलों से मिलता है विटामिन के

अनार- विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए आप रोज एक अनार खा सकते है। इसमें फाइबर और खनिज भरपूर मात्रा में  उपलब्ध होता है।

चुकंदर- चुकंदर में भी विटामिन के अधिक मात्रा में मिलता है, इसे भी आप खाने के साथ सलाद के रूप में लें सकते है।

सेब- सेब में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है और ये विटामिन के की कमी को दूर करता है। आप रोजाना एक सेब का सेवन कर सकते है।

अंजीर- कम कैलोरी वाले अंजीर में भी विटामिन के मौजूद होता है,आप इसे भी स्नैक सूची में शामिल कर सकते है।

कीवी- कीवी रक्त जमने को रोकने से बचाती है, जिससे रक्त संचार ठीक रहता है।

एवोकाडो-एवोकाडो के एक टुकड़े में लगभग 20 विटामिन और खनिज होता है। इसे कच्चा या गुआकामोल बनाकर खाने से विटामिन के की कमी दूर होती है।

आलूबुखारा-आलूबुखारा आपके अंगों को हाइड्रेट रखता है और ये विटामिन K फल में आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button