कला-साहित्य

बोलना मना है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भ्रष्टाचार सीमा के पार
छिन चुका है, सबका अधिकार
इधर – उधर भटक रही नवचेतना है
किन्तु बोलना मना है।

नारी की करुण पुकार
गूँज रही है, नभ में बार – बार
इंसाफ मांग – मांगकर मर चुकी ह्रदय वेदना है
किन्तु बोलना मना है।

गरीब जीवन से परेशान
पर उसका नहीं है, यह विधान
चुप रहना और सहना उसकी विडम्बना है
किन्तु बोलना मना है।

उस जीत का क्या मोल
जो स्वयं की करते हैं, जय बोल
यह मानवता की सत्य आलोचना है
किन्तु बोलना मना है।

स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित रचना
महेन्द्र कुमार मध्देशिया
सम्पर्क सूत्र – (+91) 7266021791

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button