गोंडा

इनामी गौ तस्करों से हुई मुठभेड़ में कोतवाल तथा एक बदमाश घायल व एक गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

करनैलगंज/गोण्डा। बीती रात गौ तस्करों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में कोतवाल तथा एक बदमाश घायल हो गए।करनैलगंज पुलिस को गौवध निवारण अधिनियम के वांछित गौ तस्करों को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। बीती रात करनैलगंज पुलिस गौवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्तों की तलाश में रवाना थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि थाना करनैलगंज में गौवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त दो गौवंशों को काटने के उद्देश्य से लेकर जंगल की तरफ गये हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज ने मय पुलिस बल के बिरतिहनपुरवा मौजा बटौरा लोहांगी के पास यूकेलिप्टस की बगिया में दबिश देकर गौ तस्करों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर कई राउंड फायर कर दिये। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायरिंग करते एवं साहस का परिचय देते हुए मौके से दो अभियुक्तों शहाबुद्दीन उर्फ सुकई तथा शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। इसमें शहाबुद्दीन उर्फ सुकई को पैर में गोली भी लगी है। पुलिस मुठभेड़ में कोतवाल संतोष कुमार सिंह भी घायल हुए हैं तथा थाने का सेकेण्ड मोबाइल वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। अभियुक्तगणों के कब्जे से गोवंश काटने का सामान तथा तमंचा कारतूस आदि भी बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त व कोतवाल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त शाहबुद्दीन उर्फ सुकई थाना करनैलगंज का टाॅप-10 अपराधी भी है जिसपर गौवध निवारण अधिनियम के अलावा भी कई अन्य अभियोग पंजीकृत है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button