पुण्य का फल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
स्नेहा और रितेश की शादी के सात वर्ष बीत चुके थे| पर उनकी कोई संतान नहीं थी| इस वजह से स्नेहा अंदर ही अंदर घुटती रहती थी और उदास सी रहती थी ,उसका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो गया था| रितेश तो ऑफिस चला जाता था| पर स्नेहा अकेले घर में रहती थी और अकेले समय कैसे कटे ! उसे या अकेलापन अखरने लगा था|
छोटे-छोटे बच्चों को जब वह खेलते हुए देखती …तो उसे लगता कि “ना जाने कौन सी पाप की यह सजा भगवान दे रहे हैं !..अभी तक मेरी गोद खाली है ,..और उसकी आंखों में आंसू भर आते|” स्नेहा और रितेश में कोई कमी नहीं थी, पर ना जाने उनकी कोई संतान… क्यों नहीं हो रही थी! एक बार उनके शहर में एक मेला लगा था, रविवार का दिन था, रितेश ने स्नेहा से कहा…”चलो तैयार हो जाओ! “आज हम लोग मेला घूम कर आते हैं|” थोड़ी ही देर में स्नेहा तैयार हो गई , रितेश और स्नेहा दोनों मेला देखने के लिए निकल पड़े|
घूमते -घूमते स्नेहा की नजर मेला में एक आदमी पर पड़ी ..जो पिंजरे में अलग-अलग तरह की पक्षियों को रख कर बेच रहा था| उन पक्षियों में एक मिट्ठू था |…जो स्नेहा को बहुत ही पसंद आया, उसने रितेश से कहा ,…”देखो मुझे वह मिटठू लेना है! “मिट्ठू बातें भी करते हैं ,”सुनो !तुम तो चले जाते हो ऑफिस ,मेरा समय बहुत मुश्किल से कटता है ,…और इस मिटठू के साथ मेरा मन भी लगा रहेगा! ” पर रितेश तैयार नहीं था| उसने कहा, “पिंजरे में बंद एक पंछी को घर पर रखना मुझे पसंद नहीं है!”पर स्नेहा जिद करने लगी, तो रितेश को वह मिट्ठू खरीदना ही पड़ा | मिट्ठू को लेकर स्नेहा बहुत ही खुश थी| वह उसे घर ले आए| उसने उसे अपना नाम बोलना सिखाया ! करीब दो-तीन महीना बीत गया..स्नेहा उस मिट्ठू का खूब ख्याल रखती थी |एक दिन स्नेहा मिट्ठू का पिंजरा साफ कर रही थी ,..और पता नहीं अचानक कैसे उस पिंजरे से मिट्ठू बाहर निकल गया…,और खिड़की खुली थी वहां से बाहर निकलकर वह उड़ गया |स्नेहा बाहर भाग कर गई उसे देखने,…तब तक पता नहीं …वो मिटठू कहां उड़ गया! वह उदास हो भारी मन से बैठ गई| उसे बहुत ही बुरा लग रहा था |शाम को जब रितेश घर आया तो ..उसने खाली पिंजरा देखा, और स्नेहा से पूछा, तो स्नेहा ने पूरी बात रितेश को बताई| तब रितेश ने स्नेहा को समझाते हुए कहा, “कोई बात नहीं स्नेहा ..”मैं तो तुमसे पहले ही कह रहा था, कि पिंजरे में बंद पक्षी को घर पर रखना मुझे पसंद नहीं ,और तुम दुखी मत हो, तुम्हारे हाथ से तो बहुत ही बड़ा पुण्य का काम हुआ है ,जो एक पिंजरे में बंद पक्षी आज खुले आसमान में आजाद हो गया ,उसे अपनी आजादी तुम्हारे हाथों से मिल गई |” अगले ही दिन स्नेहा की तबीयत अचानक से खराब हो गई … और रितेश को ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ी ! रितेश स्नेहा को डॉक्टर के पास ले गया !डॉक्टर ने कहा “कि घबराने की कोई बात नहीं है स्नेहा गर्भवती है, यह सुनकर तो रितेश और स्नेहा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा!…तब रितेश ने कहा ,”देखा स्नेहा यह तुम्हारे पुण्य का फल है ,जो तुरंत ही तुम्हें भगवान ने दे दिया , तुम्हारे हाथ से वह मिट्ठू आजाद हुआ …और भगवान ने तुम्हारी गोद भर दी ! ” ..शादी के सात साल बाद यह खुशखबरी सुनकर स्नेहा की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े|
स्वरचित अनामिका मिश्रा
झारखंड सरायकेला (जमशेदपुर)




