कला-साहित्य

“क्यूँ”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मर्द की बोझ लदी पीठ के ज़ख़्म को
न शब्दों का कभी मरहम मिला
न जुबाँ से महिमा गायी गई
न अश्कों को थामें वो आँचल मिला
मर्द की ज़िंदगी का फ़लसफा
हंमेशा क्यूँ बे-नूर ही रहा
न गढ़ी गई कोई कहानी
न देखी गई नमी आँखों की
वक्त की मार सहते जिसकी
रीढ़ पसीजते गल गई
उस मर्द की बात निराली
न समझी गई जहाँ में
नारी के गुणगान की गाथाओं में
दब गई दो पंक्तियाँ एकल दुकूल
जो कही गई मर्द की शान में
पन्नें पलटते रहे हर कोई
न पढ़ी गई किसी जुबाँ से
न गढ़ी गई किसी इतिहास में
संसार रथ की कहानी का
मुख्य किरदार ही क्यूँ
अनमना रहा साहित्य के बाज़ार में
क्यूँ मर्द के योगदान की किंमत
समाज से सही लगाई न गई।

(भावना ठाकर, बेंगुलूरु) #भावु

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button