कला-साहित्य
अनोखी राखी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
हर भाई से यही है कहना
अबकी बार की राखी में इक
नई रीत बना देना …।
बहना से रक्षा का वादा कर,
उसको मत कमजोर बनाना
हो सके तो प्यारी बहना को
आत्मरक्षा के गुर सिखलाना।
बेटी नहीं होती है पराई
माँ पापा को ये समझाना
दहेज की चिंता छोड़ छाड़कर ,
बहना को आत्मनिर्भर बनाना ।
उसके साथ हमेशा रहना
और उसकी ताकत बनना
बहना चाहे दूर हो जाए
दिल से दूर नहीं करना ।
बहना का हर नाज उठाना
कुप्रथाओं की चक्की में
पिसने से बचाना।
जब वह कभी कमजोर पड़े तो
बस उसकी ताकत बन जाना।
हर बहना कहती है रब से
मेरी दुआओं में इतना असर देना,
मेरे भाई की झोली
खुशियों से भर देना।
हर ख्वाहिस उसकी पूरी करना
जो हो कुछ अधूरी तो
वह मेरी करना …।
बस हर भाई से यही है कहना
अबकी बार की राखी में
इक नई रीत बना देना …।
सोनी पटेल




