कला-साहित्य
अपनी-अपनी परिधि में भी..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नहीं समेट सकते हम
सारा का सारा आकाश
अपनी बाहों में ,
और न ही
वो दूर तक फैला चमकीला प्रकाश
नहीं न !!
एक वृताकार जैसे घेराव पर
हम-तुम
दो विपरीत ध्रुवों की तरह
परस्पर आकर्षित ,
मानों चढ़ने लगते हैं
ऊंचाईयों की सभी सीढ़ीयां एक साथ
जब कभी
अदलते-बदलते मौसमों की तरह
लौट आते हैं बार-बार
फूल बनकर..
धूप बनकर..
बादल.. बारिश..हवा बनकर..
एक साथ !!
..और इस तरह हम “जी” लेते हैं
हमारा “एक साथ होना”
अपनी-अपनी परिधि में भी !!
नमिता गुप्ता “मनसी”
उत्तर प्रदेश , मेरठ




