उत्तर प्रदेशझांसी

सरकारी अस्पताल पूर्ण क्षमता से संचालित हो-डीएम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

झाँसी। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने विकास भवन सभागार में जनपद में बढ़ते कोविड-19 के मरीजो को समय से और प्रॉपर इलाज मुहैया कराए जाने के संबंध में अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक करते हुए सख्त लहजे में निर्देश दिए कि मरीजों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए।सभी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संवेदनशील होकर कार्य करें तथा फोकस के साथ संक्रमण से लड़े ताकि अधिक से अधिक संक्रमितों का इलाज किया जा सके।जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 100 लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा कि अन्य लोग जो प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं तो प्लाज्मा डोनेट हेल्पलाइन नंबर 0510-22440399 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।जिलाधिकारी ने बीएचईएल, पैरामेडिकल कॉलेज,सीएचसी बड़ागांव,सीएचसी बरुआसागर, शेल्टर होम नगर निगम,कैंट हॉस्पिटल में पर्याप्त बेड होने के बाद भी मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाना सुनिश्चित हो सभी एल-2 श्रेणी के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे हॉस्पिटल जहां ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी है वहाँ आक्सीजन गैस सिलेंडर जैंबो की उपलब्धता बढ़ाई जाए ताकि भर्ती हुए मरीजों का प्रभावी ढंग से उपचार हो सके।जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी ने बताया कि आरटीपीसीआर के परिणाम जल्द प्राप्त होंगे क्योंकि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर मशीन की संख्या बढ़ाई जा रही है,उक्त मशीन जल्द ही स्थापित होगी।मशीन के स्थापित होने से कोविड-19 की जांच के परिणाम जल्द प्राप्त होंगे,परिणाम लंबित नहीं रहेंगे। बैठक में मेडिकल कालेज कोविड हेल्प डेस्क के निष्क्रिय होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि जल्द ही पूरी क्षमता के साथ हेल्प डेस्क संचालित हो ताकि लोगों को समस्या ना हो और उन्हें सही जानकारी प्राप्त हो सके। इस मौके पर सीडीओ श्री शैलेष कुमार, नगर आयुक्त श्री अवनीश कुमार राय, एडीएम श्री संजय पांडे,प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज एनएस सेंगर,सीओ कैंट डॉ विनोद विग्नेश्वरन,नगर मजिस्ट्रेट श्री सलिल पटेल,सीओ सिटी आर के सिंह,डा सुधीर कुलश्रेष्ठ,डा एन के जैन सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button