कला-साहित्य
कुछ तो है हम में..थोड़ा हमारा सा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
थोड़ा सा चुप-चुप.. थोड़ा बेबाक ,
थोड़ा कुछ कम.. थोड़ा बेशुमार ,
थोड़ा स्तब्ध.. थोड़ा घबराया सा ,
कुछ तो है हम में.. थोड़ा हमारा सा !!
थोड़ा चुलबुला.. थोड़ा शांत ,
थोड़ा सा निश्छल.. थोड़ा एकांत ,
थोड़ा बेहिसाब.. थोड़ा सकुचाया सा ,
कुछ तो है हम में.. थोड़ा हमारा सा !!
थोड़ा गंभीर.. थोड़ा ख़ुश मिज़ाज ,
थोड़ा सा बालक.. थोड़ा जवान ,
थोड़ा निर्भीक.. थोड़ा डराया सा ,
कुछ तो है हम में.. थोड़ा हमारा सा !!
थोड़ा सा पाश्विक.. थोड़ा इंसान ,
थोड़ा सा ईश्वर.. थोड़ा शैतान ,
थोड़ा सा संभला.. थोड़ा बहकाया सा ,
कुछ तो है हम में.. थोड़ा हमारा सा !!
नमिता गुप्ता “मनसी”
उत्तर प्रदेश, मेरठ




