कला-साहित्य

झुमका

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अलकों से लिपटकर झूमे मेरा झुमका,

नुपुर झंकार लिये लटों को चूमे मेरा झुमका।

कम्पित हैं अधर मेरे,सस्मित है मन,

प्रीतम की राह निहारे,सिहरा सा है तन,

मलयज बयार संग,उलझे सघन केश पाश में,

लहराये, बलखाये,शरमाये मेरा झुमका।

नभ गंगा की रजत धार सा चमके,

रश्मि से इसके मुख मेरा दमके,

जुगनू बना मेरे कानों का ये लटकन,

उर स्पंदन में नवजीवन लाये मेरा झुमका।

अनथक चलती इन सांसों को है बस उसका इंतज़ार,

अभिलाषाओं के सागर में छलकता पी का प्यार,

कितनी गहनता है,आकुल मन की किसको थाह,

 स्वनिल पंखों पर,प्रियतम तक पहुँचाए मेरा झुमका।

                               रीमा सिन्हा(लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button