उत्तर प्रदेशबांदा
सांस की दिक्कत से सात की गई जान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बांदा। कोरोना के बीच सांस रोगियों के दम तोड़ने का सिलसिला भी थम नहीं रहा। पिछले 24 घंटे में सात मरीजों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इनमें स्वराज कालोनी की मुन्नी देवी (70), अलीगंज की श्रद्धा (45) व मुन्नी देवी (55), सर्वोदय नगर का राजबली (69), बबेरू की शीला (68), महुआ का रामचरन (80) और पैलानी का सुदामा (50) शामिल है। इन सभी को सांस लेने में दिक्कत थी। परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डाक्टरों के समझाने पर शांत हुए।



