उत्तर प्रदेशफतेहपुर

बाबा साहब की मनाई गई 130वी जयंती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अमौली/फतेहपुर। अमौली में संविधान निर्माता विश्वरत्न बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती नवयुवक भीम आर्मी संगठन ने मनाई गई। जिसमें अंबेडकर जी की मूर्ति मे माल्यार्पण कर पुष्पों की वर्षा की गई। जिसमें कोविड19 को ध्यान में रखते हुए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। दलित समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी अशर्फी जी ने रखी। साथ ही शिक्षक अमित जी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कि उन महान उपलब्धियों के बारे में बताया जिनमें उन्होंने सारे विश्व में एक महान उपलब्धि हासिल की है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में से नरेश उमराव,बाबूराम, अजय सोनकर, सुनील उर्फ जब्बर अनिल,परवेश, राम शंकर, लक्ष्मी,अवधेश, नीलू राजेश,धीरज,सूरज,अर्जुन करन, पंकज सुरेश, विनोद, आदि लोगों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button