लखनऊ

प्रदेश में कोरोना के कुल 100 एक्टिव मामले

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,73,396 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 13 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,29,65,470 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 07 तथा अब तक कुल 16,87,115 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 100 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 9,45,658 डोज दी गयी। प्रदेश मंे कल तक पहली डोज 9,69,01,919 तथा दूसरी डोज 3,08,38,880 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 12,77,40,799 कोविड डोज दी गयी है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button