लखनऊ

ऋषभ अवस्थी मिस्टर और साक्षी को मिस फ्रेशर्स का खिताब

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। कोरोना महामारी के बाद पटरी पर लौट चुकी जिन्दगी के बीच यहां गोसाईगंज स्थित श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स में नवआगंतुक छात्र छात्राओं के स्वागत के लिये हुयी फ्रेशर्स पार्टी आरम्भ २०२१ में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों और कला का प्रदर्षन कर मन मोह लिया। कार्यक्रम के अन्त में घ्ऋषभ अवस्थी मिस्टर और साक्षी को मिस फ्रेशर्स का खिताब जीतने में सफल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम मोहनलालगंज एवं विशेष अतिथि के रूप में एसएचओ मोहनलालगंज, मधुसूधन दीक्षित मैनेजर बाल गाइड, निर्मेश सिंह वाईस-चेयरमैन शारदा ग्रुप, प्रोफेसर विवेक मिश्रा डीन शारदा ग्रुप सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से की गई और संस्था के डीन प्रोफेसर विवेक मिश्रा ने सभी का स्वागत किया और सबको अपनी शुभकामनाए और आशीर्वाद दिया, जिसके बाद छात्रों ने २५ से अधिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमे मन मोहक गायन नृत्य नाटक स्टैंड-अप आदि शामिल थे। छात्रों के कला प्रदर्शन एवं रैंप वॉक के आंकलन के बाद ऋषभ अवस्थी को “मिस्टर फ्रेशर्स” और साक्षी दत्ता को “मिस फ्रेशर्स” का खिघ्ताब दिया गया साथ ही अयान खान को स्टार ऑफ द इवेंट चुना गया। इसके बाद आये हुए सभी मेहमानो और छात्रों को मुख्य अतिथि शुभी सिंह, एसडीएम मोहनलालगंज से कुछ प्रेरणादायक शब्द मिले जिसमे उन्होंने वोट देने के अधिकार का महत्व समझते हुए सभी को इस लोकतंत्र में अपना कर्तव्य पूरा करने की सीख देने के साथ ही आने वाले जीवन की शुभकामनाए दी। अंत में लखनऊ के जाने माने बैंड “सेक्रेड लीव्स” ने अपनी कला के शानदार प्रदर्शन से समां बाँधा और आये हुए सभी मेहमानो का मन मोह लिया जो की कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। श्री शारदा समारोह में सम्मिलित हुए सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद और सभी नवागंतुक छात्र छात्राओं को जीवन के इस नए चरण के शुरुवात की शुभकामनाए व्यक्त करने के साथ है उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button