लखनऊ

केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में संविधान दिवस पर 1008 गाड़ियों का काफिला रवाना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। एसजीपीजीआई के पास से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा सांसद कौशल किशोर को पकड़ा कर हरी झंडी दिखाकर संविधान दिवस यात्रा को रवाना किया। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान दिवस यात्रा मोहनलालगंज के सांसद केंद्र सरकार में आवासन और शहरी विकास कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में 1008 चार पहिया वाहनों के साथ प्रयागराज में वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस मनाने के लिए लखनऊ से रवाना हुई। राजधानी के रायबरेली रोड स्थित एसजीपीजीआई के पास से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा सांसद कौशल किशोर को पकड़ा कर हरी झंडी दिखाकर संविधान दिवस यात्रा को रवाना किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर इस संविधान दिवस यात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा की इस संविधान दिवस की इस यात्रा का मकसद है कि भारत के संविधान को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरी तरीके से गरीबों किसानों मजदूरों नौजवानों महिलाओं को हर सुख सुविधा देने के लिए लागू करने का काम किया है। यात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, आज संविधान का पूरी तरीके से पालन हो रहा है। इसीलिए संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर को संविधान दिवस यात्रा सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में एसजीपीजीआई के पास तथा मोहनलालगंज तहसील के पास एवं निगोहा के पास बछरावां के पास जनता जनार्दन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया जा रहा है। आम आदमी में इस यात्रा के प्रति बड़ा ही जोश है। अट्ठारह सौ सत्तावन से 1947 तक 90 साल में अंग्रेजों से लड़ते हुए 6 लाख 32 हजार हमारे क्रांतिकारी जो शहीद हुए उनकी शहादत की वजह से देश आजाद हुआ तभी भारत का संविधान बना डॉक्टर अंबेडकर के नेतृत्व में बनाए गए संविधान का अनुपालन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की सरकार भी पूरी तरीके से भारतीय संविधान का अनुपालन करते हुए सभी लोगों को उनके हक और अधिकार दिलाने का काम कर रही है। संविधान यात्रा में मुख्य रूप से सांसद कौशल किशोर के साथ संजय सिंह, सदाशिव मिश्रा बीकेटी के चेयरमैन गप्पू सिंह, कौशल सिंह एडवोकेट, प्रवीण अवस्थी सभासद, कौशलेंद्र द्विवेदी, वीणा रावत सुशील रावत एडवोकेट, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवदर्शन यादव, दिलावर अली प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा सौरभ सिंह मोनू पार्षद, के के रघुवंशी मीडिया प्रभारी, दिनेश सिंह, सुबोध कुमार जिला उपाध्यक्ष, उपेन्द्र सिंह, कामता प्रसाद रावत, डॉ सुचित रावत, जितेंद्र कुमार रावत आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button