जालौन

पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, रात भर रोती रही तीन साल की बेटी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। जिला के कदौरा कस्बे में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने बहुत खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी तीन साल की बेटी रात भर रोती रही। सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद पति-पत्नी शवों को बाहर निकाला गया। गुरुवार रात को मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी उदयबीर 35 अपनी पत्नी रजनी 30 व 3 वर्षीय पुत्री परी के साथ कमरे में सोने चला गया। जबकि उसकी मां शिवकली के पास उसका पांच वर्षीय पुत्र उमंग दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ तो गुस्साए पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और कमरे का अंदर से ताला लगा कर खुद भी रस्सी के सहारे कुंडे में लटक कर फांसी पर झूल गया। झगड़े की आवाज सुनकर जागी बच्ची रात भर अपने परिजनों के शवों के पास रोती रही। मृतक के पिता की पांच दिन पूर्व 22 नवम्बर को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अभी पिता की त्रयोदशी भी नही हो पाई थी कि घर में दो और लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button