कला-साहित्य

अंतर्मन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सुनकर अनसुना करना ही पड़ता,
अन्तर्मन की आवाज़ को।
नारी जीवन समझौता का इक दरिया,
ख्वाहिशों को ना पतवार दो।

नीरव हो जाता है जब मन,
कलम चलती भावों की।
लेखनी बनती है तब अन्तर्मन ,
बंद पन्ने में उन्हें संवार दो।

मौन में चित्कार उठता,
कभी भाव विह्वल हो दृगों से बहता।
पर रह जाता ये मन ही मन,
उन्मुक्त ना इन्हें उड़ान दो।

क्यों बेड़ियों में जकड़ा ये नारी मन?
अन्तर्मन के कोलाहल से संतप्त तन।
संपूर्णता का सार है जिनके उर में,
खुशियों का क्यों न उन्हें अधिकार हो?

रीमा सिन्हा(लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button