कला-साहित्य

रेत पे बने आशिया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दिल बिछाया कदमो तले,

पर कोई कदर नही।

कैफ़ीयत जो समझे,

पास वो मुकद्दर नही।

शायद जाँ भी देते,

तो भी तसब्बुर न होता।

मोहबत मे फ़ना हो,

मिली वो नजर नही।।

हम तो ख्वाबो के दीप जलाते रहे,

खुद अपना तमाशा बनाते रहे।

बेहिस ये दुनिया समझ मजलूम,

घावो पे रूह के,

 जहर लगाते रहे।।

दोष किसी का क्या,

अपनों ने छोड़ी कसर नही।

मोहबत मे फ़ना हो,

मिली वो नजर नही।।

रेत पे बने आशियाँ,

इक धार से बह जाते हैं।

होंठो पे हंसी सजी,

दर्द कहा कह पाते हैं।।

कश्तियां खुद ही जलायी,

अब खुद पे ही असर नही।

मोहबत मे फ़ना हो,

मिली वो नजर नही।।

चारु मित्तल 

मथुरा-उ०प्र०

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button