कला-साहित्य

॥ नया साल ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वर्तमान वर्ष अब जायेगा

नया वर्ष कल आयेगा

दुःरव की गागर लेते जाना

सुख का सागर भरते जाना

हे प्रभु जग को सुन्दर बनाना

अंधकार को जग से मिटाना

सुख से बीते कल व आज

खुशियों का देना सबको ताज

ज्ञान ज्योति का उदय कराना

ब्रम्ह मुहूर्त में सबको जगाना

नहीं किसी से बैर संवाद

हे प्रभु करना सब को आबाद

राजनेताओं को सद्बाबुद्धि देना

बेहतर राजा को गद्दी पे बिठाना

सब जन का हो जग में विकास

ज्योति का हो जग में निवास

हम दो हमारे दो का अलख जगाना

विश्व जनसंख्यॉ जग से घटाना

सुख समृद्धि का बहे बयार

झंझट का ना हो कोई व्यापार

नर नारी हो एक समान

सब को मिल जाये ज्ञान विज्ञान

महामारी से मुक्ति है दिलाना

रोग व्याधि से जग को बचाना

शंति सद्भाभाव का हो संचार

विश्व शांति का हो सहचार

विश्व शांति से जग को बचाना

जन मन को अपना है बनाना

नहीं चाहिये बैर का बाजार

वैमनस्यता से हो जग का उद्धार

सब जन में हो जाये संस्कार

हे प्रभु देना सुन्दर अपना विचार

उदय किशोर साह

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button