आकाशीय बिजली गिरने से मासूम छात्र सहित दो की दर्दनाक मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फर्रुखाबाद। अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते गिरी आकाशीय बिजली गिरनें से अलग-अलग घटनाओं में मासूम छात्र व ग्रामीण की जान चली गयी। जिससे उसके घर में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहार निवासी सत्यभान कठेरिया का 14 वर्षीय पुत्र अंचल अपने छोटे भाई अनुराग आदि के साथ गाँव के निकट खेतों में शौच करनें गया था। तभी अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर पंहुचे तो अंचल की माँ रानी देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक अंचल गाँव के ही एक विघालय में कक्षा 7 का छात्र था। मृतक के पिता सत्यभान राजमिस्त्री का कार्य करते है। वह तीन भाईयों से सबसे बड़ा था। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बारंग निवासी 40 वर्षीय ओमनिवास सुबह लगभग 6.30 बजे मक्के के खेत में शौच करनें के लिए गया था। तभी अचानक उसके ऊपर आकशीय बिजली आकर गिर गयी। जिससे ओमवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया। जहाँ चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रदीप कुमार के साथ ही पुलिस फोर्स मौके पर आ गयी। उन्होंने जाँच पड़ताल की। तहसील कायमगंज नें बताया कि जाँच की जा रही है। मृतक के परिजन को सरकारी सहायता नियमानुसार उपलब्ध करायी जायेगी।




