कला-साहित्य

जिंदगी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जिंदगी मानो,

कटी पतंग हो गई।

कभी मुस्कुराई,

कभी तंग हो गई।

कभी दूर हुई हमसे,

कभी संग हो गई।।

मिल गई जो खुशी,

तो उमंग हो गई।

सागर में बलखाती,

कोई तरंग हो गई।

कभी सहलाया हमें,

कभी भुजंग हो गई।।

कभी गुदगुदाया,

कभी अंतरंग हो गई।

कभी भर जोश मन में,

प्यारी बसंत हो गई।

डटी रही तूफानों में,

और दबंग हो गई।।

कभी खोई रही खुद में,

और मलंग हो गई।

देख घृणित मंजर,

बड़ी दंग हो गई।

कभी रंगी रंगों में,

कभी बेरंग हो गई।।

स्वरचित

सपना 

जनपद-औरैया

उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button