कला-साहित्य

कोरोना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अति जब किसी चीज़ की होती है,

प्रकृति हुँकार तब भरती है।

प्रतिशोध लेती वो अत्याचार का,

धधक ज्वाला प्रज्जवलित तब होती है।

ईश्वर प्रदत्त धरा से छेड़छाड़ किया,

मनुज!वह भी तो रोती है…

मौन में चीत्कार है गूँजा,

अभिशप्त कोरोना जन्म लेती है।

छा गया चहुँ ओर मौत का मंज़र,

अंतःकरण में सिसकियां भर देती है।

सूना पड़ा बाज़ार व्यापार,

ज़िन्दगी की कीमत रोटी है।

गाँव से शहर,शहर से पुनः गाँव,

ऐ मज़दूर!तेरी तो किस्मत ही खोटी है…

क्षुधा मिटाने को पैदल मिलों पार किया,

सुख तेरे नसीब कहाँ होती है?

अमीरों ने लायी ये महामारी,

संवेदनहीन स्पन्दन इनकी होती है।

सर्वाहारी बनने का शौक पड़ा भारी,

पीड़ा से वसुधा आक्रोशित है।

सम्भल जाओ अब ऐ मानव!

उर एहसासों की जगह होती है।

माफ़ी मांगो उस ईश के चरणों में,

कर्म संकलित जहाँ होती है।

                 रीमा सिन्हा(लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button