गोंडा

लाखों रुपए की लागत से बनी पानी की टंकी, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कटरा बाजार /गोंडा। विकासखंड के ग्राम पंचायत सर्वांगपुर मे लाखो रूपये लागत से बनी पानी की टंकी बंद पड़ी है। लोगो को स्वच्छ जल मिल सके जिसके लिए वर्ष 2014-15  मे 168.5 लाख से बनी पानी की टंकी गांव के 22 मजरा को स्वच्छ जल नही दे पा रहा है। गांव की करीब 7 हजार आबादी गंदा पानी पीने को वेबश है। पानी की टंकी बनने के बाद दो बार सप्लाई गांव वालों को मुहैया कराई गयी लेकिन घटिया पाइप लाइन के चलते पाइप फट गई  ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से कई बार की है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई गांव के संतोष कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए पानी की टंकी को चालू कराने की गुहार लगाई है। सर्बांगपुर गांव में पेयजल व्यवस्था के नाम पर विभाग के जिम्मेदार करोड़ों रुपए खर्च कर चुके हैं और अभी भी कर रहे हैं लेकिन लाभ नहीं मिल रहा है।प्रधान उमापति तिवारी ने बताया कि जल निगम ने 5 साल पहले सर्वागंपुर गांव मे घर घर स्वच्छ जल पहुचाने के उद्देश्य से 02 लाख लीटर की टंकी का निर्माण शुरू कराया लेकिन आज तक यह काम नहीं आई है। इससे करीब 7 हजार लाेगाें काे पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध मे अधिशाषी अभियंता जल निगम मुकीम अहमद ने बताया कि अभी वहा की टंकी पूरी तरह से कम्पलीट नही हो पाई है जिस वजह से हैंडओवर नही हो पाया है जल्द ही काम पूरा कराकर गांव मे पानी की सप्लाई चालू करा दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button