गोंडा

प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी कमेटी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । गुरूवार को मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के प्रभारी अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एमसीएमसी कमेटी की महत्वूपर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें समिति के सदस्यों के साथकोविडकेचलतेविधानसभानिर्वाचन2022 में सोशल मीडिया और मीडिया की अहम भूमिका को लेकर गंभीर चर्चा हुई।बैठक में सोशल मीडिया की सघन मानीटरिंग के निर्देश देते हुए प्रभारी अधिकारी श्री जयनाथ यादव ने सभी उपजिलाधिकारियों, मीडिया के सदस्यों तथा सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चूंकि कोविड संक्रमण के कारण इस विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया एवं मीडिया की भूमिका बहुत अहम हो गई है, ऐसे में यह आवश्यक है कि एमसीएमसी समिति के लोग मीडिया की हर गतिविधि पर नजर रखें तथा उल्लंघन के मामलों में निष्पक्ष भाव से त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित को नोटिस जारी कराएं तथा यथा आवश्यक एफआईआर भी दर्ज कराएं।उन्होंने कहा कि हर हाल में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी राजनैतिक दलों से कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय तथा आयोग के निर्देशों का पालन न करने वाले किसी भी व्यक्ति को साथ किसी भी तरह की छूट न दी जाय।

रिटर्निंग ऑफीसर गौरा/एसडीएम मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि विधानसभा गौरा के विधायक प्रभात वर्मा द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की शिकायत सोशल मीडिया पर आने के मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल नोटिस जारी की गई है तथा संतोषजनक जवाब न आने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।वहीं जनपद के सभी मुद्रणालयों (प्रिन्टिंग प्रेस) को आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सख्त निर्देश जारी कर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि धारा-127(क) में निहित प्राविधानो के अनुसार किसी भी निर्वाचन पैम्फलेट या पोस्टर तथा प्रकाशक द्वारा निर्वाचन से सम्बन्धित मुद्रित सभी सामग्रियों पर मुद्रक तथा प्रकाशक के नाम व पते का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button