कला-साहित्य
मोडर्न सोच

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मोडर्न सोच की आड़ में
भूलता जा रहा समाज कि
ये अनियमितता हमें
पीछे धकेल रही।
तमीज और तहजीब
को भूलता समाज
दिखावे व गलत
खान-पान को अपना
स्वयं को मोडर्न दिखलाता।
समाज को कहीं
पीछे ले जाता।
अपनी ओछी सोच से
ओतप्रोत स्वयं के साथ
अपनी आने वाली
पीढ़ी को भी
अपनी खोखली सोच
के संस्कारों मे ढालता।
अरे मोडर्नता को
सही मतलब
संस्कारों को साथ
लेकर चलने में है
अपनी सोच समझ
और आपके कृति से
समाज का भला हो तो
वही सही मायने में
मोडर्नता को
परिभाषित करता है।
स्वयं के लिये केवल
जीवन जीना
पशु मात्र के समान
जीवन जीने हेतु है।
इसे मोडर्नता का नाम दे
इंसान स्वयं को ही
मुर्ख बना रहा है
अपितु और किसी को नहीं।
प्रियंका पेडिवाल अग्रवाल
विराटनगर-नेपाल,
977 980-7080277




