कला-साहित्य

जल संरक्षित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जीवन का नींव जल है,

जल बिना न उत्तम कल है,

बिना जल मरना पल-पल है,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

बिना जल कोई भी प्राणवान,

अंध पाए न वसुधा पर,

वसुधा की अमूल्य धरोहर जल है,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

यद्यपि न हुआ जल संचय,

तो पर जाएगा जीवन संकट में,

सोचना हर क्षण-हर पल है,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

प्रकृति का भूषण जल है,

जिंदगी का सार जल है,

इसका बचत करना हर पल है,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

युवा,वृद्ध, माताओं,बहनों

अब तो मानों कहना,

व्यर्थ करो मत जल को,

न तो मिल पाएगा जल कभी,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

अंभ,नीर,उदक,सलिल, वारि

कितने सारे प्रघुम्न है इसके,

साधारण-सा ये अवलोकन है,

कितने सारे काज है इसके,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

मत करो प्रदूषित नदियों,

झीलों, तालाबों, नहरों को,

अन्यथा न मिलेगा स्वच्छ जल पीने को,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

नदियों में न कुठला फैलाओ,

जल ना गर्हित करना होगा,

धरा हमें बचाना है तो,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

स्वच्छ सौम्य ठंडा जल,

ऊष्मा से है राहत देता,

राहत यदि पाना है तो,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

सुंदर भविष्य बनाना है तो,

बूँद-बूँद संरक्षित करना जल है।

नाम-उत्सव कुमार

कर्म भूमि-करोड़ (खाँजहाँपुर)

मो०नं०-9123177568

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button