कला-साहित्य
प्रेम बाण
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लाल वस्त्र को धारण करके,
पहने पुष्पों के सब गहना।
प्रेम बाण को चढ़ा धनुष पर,
चली नार अब क्या कहना।।
लगा निशाना प्रिय हिरदय पर,
सजी धजी देखो रती खड़ी।।
करे तपस्या भंग साधु की,
लगती उर्वशी से भी बड़ी।।
मेंहदी चूड़ी पायल कंगन,
सारे प्रेम के हैं उपमान ।
कजरारे नैनो में काजल ,
लगती चली करने संधान ।।
आज करूँगी घायल हिरदय,
नारी ने लिया मन में ठान।
प्रेम सुधा की होगी वर्षा,
“गीत” मिलन के करूँ मैं गान।।
गीता देवी
औरैया, उत्तर प्रदेश




