बांदा

शिक्षा को मिले उडान, व्यापार में कम हो टैैक्स का बोझ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

-नई सरकार से शिक्षा व व्यापार जगत की उम्मीदें

-कृषि यंत्रो में मिले छूट, ऋ़ण की सुविधा हो आसान

बांदा। प्रदेश एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। नई सरकार से लोगों को बेहद उम्मीदें हैं। शिक्षा क्षेत्र में गरीब छात्र-छात्राओं को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा निशुल्क किए जाने पर जोर दिया। वहीं व्यापार में टैक्स का बोझ कम करने की भी बात हो रही है।
आदर्श बजरंग इंटर कालेज के प्रधानाचार्यमेजर मिथलेश कुमार पांडेय का कहना है कि गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को शिक्षा में विशेष छूट मिलनी चाहिए। खासकर उच्च शिक्षा में। राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा की व्यवस्था हो और इसे पास करने वाले गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा निशल्क दी जाए।
शहर केदवा व्यवसायी कुलदीप शुक्ला ने व्यापार में टैक्स का बोझ कम किए जाने की बात कही है। बोले जीएसटी व बैट कम हो। साथ ही कृषि यंत्रों में भी टैक्स कम किया जाए। किसानों को आसानी से बैंको से ऋ़ण दिया जाए ताकि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिले। क्योकि कृषि क्षेत्र के समृद्ध होने से व्यापार भी समृद्ध होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button