गृह-चालधर्म-संसार

Chandra Grahan 2021: इस बार नहीं दिखेगा कोई भी ग्रहण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वर्ष 2021 सम्वत् 2078 में कुल चार ग्रहण लगेंगे किन्तु विस्तृत भारत के भू भाग पर एक भी दृश्यमान नहीं होगा । शक्ति ज्योतिष केन्द्र लखनऊ के ज्योतिषाचार्य के अनुसार  खग्रास चन्द्रग्रहण – 26 मई बुधवार को लगेगा । यह आंशिक रूप से पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में सायं 05:38 से 06:21 तक थोड़े समय के लिए देखा जा सकेगा । सूर्य ग्रहण – 10 जून 2021 गुरुवार को दिन के 01:43 से 06:41 तक लगेगा किन्तु भारत में कहीं नहीं दिखेगा।

शुक्रवार 19 नवम्बर को होने वाला यह चंद्र ग्रहण दिन के 11:34 से सायं 17:33 तक रहेगा । शक्ति ज्योतिष केन्द्र लखनऊ की गणना के अनुसार इसे असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग में अल्प समय के लिए मोक्ष होते हुये देखा जाएगा । सूर्य ग्रहण – 04 दिसम्बर 2021 शनिवार को भारतीय मानक समय के अनुसार दिन के 10:59 से 03:07 तक लगेगा ।इसे दक्षिण अफ़्रीका ,आस्ट्रेलिया , दक्षिण हिन्द महासागर आदि क्षेत्रों में देखा जाएगा किन्तु भारत के किसी भाग में कहीं भी नहीं दिखेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button