खेल

ENG vs SL: छक्के के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम को सैम करन ने रोमांचक मैच में दिलाई जीत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बारिश से बाधित दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच पांच विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सैम करन ने छक्के के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम को रोमांचक मैच में जीत दिलाई। मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाए। बारिश के चलते मैच को 18 ओवर का कर दिया गया और इंग्लैंड को जीत के लिए 103 रनों का टारगेट मिला। लो स्कोरिंग मैच में एक समय ऐसा लग रहा था श्रीलंका मैच आसानी से जीत लेगा, लेकिन सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन ने मिलकर टीम को जीत दिलाई।

श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 39 और कुसल परेरा ने 21 रनों की पारी खेली। इसके अलावा इसुरु उडाना ने 19 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका का और कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सैम करन और क्रिस जोर्डन ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड ने 30 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे। जॉनी बेयरेस्टो (0), डेविड मलान (4) और इयोन मोर्गन (11) रन बनाकर आउट हो चुके थे।

टीम का स्कोर 36 रनों तक ही पहुंचा था कि विकेट पर टिके नजर आ रहे जेसन रॉय 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सैम बिलिंग्स (24) और लिविंगस्कोन ने मिलकर स्कोर को 90 रनों तक पहुंचाया। बिलिंग्स के आउट होने के बाद सैम ने 8 गेंद पर 16 रनों की नॉटआउट पारी खेली और छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई। लिविंगस्टोन ने 26 गेंद पर नॉटआउट 29 रनों की पारी खेली। लिविंगस्टोन मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button