हरियाणा

Haryana: भीषण गर्मी व लू ने किया परेशान, पारा पहुंचा 46.8

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हिसार : हरियाणा में नौतपा खत्म होने के साथ ही एक बार फिर से भीषण गर्मी व लू ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पश्चिमी शुष्क मरूस्थलीय हवाओं से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को नूंह में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। यही नहीं आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हालांकि एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। मगर उसे प्रचुर मात्रा में नमी नहीं मिल रही है, जिस कारण से बारिश की गतिविधियां नहीं हो रही है। सिर्फ आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है।
हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी शुष्क मरुस्थलीय पवनों के चलने से एक बार फिर से भीषण गर्मी और लू का आगाज हो गया। इसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और नमी नदारद होने लगी है। वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से विपरीत हवाओं के मिलन के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम गतिशील व परिवर्तनशील बना हुआ है, जिसकी वजह से कभी चिलचिलाती धूप तो कभी बादलवाही व तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।
इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से एक कमजोर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसे प्रचुर मात्रा में नमी नहीं मिलने की वजह से बारिश की गतिविधियां भी नदारद है। इस मौसम प्रणाली का प्रभाव केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रहा है। शुक्रवार को हरियाणा व एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 42.0 से 46.8 और न्यूनतम तापमान 21.8 से 30.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज होगी। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button