कैरियर

HPSC ADA आंसर की जारी, 2 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

HPSC ADA Answer Key 2023 OUT: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) के पदों के लिए आयोजित हुए प्रीलिम एग्जाम की आंसर की जारी कर दी गयी है। एडीए भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे ऑनलाइन माध्यम से एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के द्वारा उम्मीदवार अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने परिणाम का अनुमान लगा सकते हैं।

2 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार उत्तर कुंजी में दिए गए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे ऑनलाइन माध्यम से उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2023 निर्धारित की गयी है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको शुल्क भुगतान भी करना होगा। दर्ज शिकायतों का विभाग की ओर से निस्तारण किया जायेगा जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

एचपीएससी एडीए आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक दिया गया है उस पर क्लिक करें।

अब एक नए पेज पर आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।

उत्तर कुंजी एवं रिस्पॉन्स शीट ओपन हो जाएगी।

अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर किसी उत्तर पर आपको शिकायत है तो लॉग इन करके ही उस पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button